आरपीएफ ने 15,660 रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की

कोडरमा आरपीएफ ने गाड़ी संख्या 13553 आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर से कोडरमा-गझंडी स्टेशन के बीच जनरल कोच में सीट के नीचे लावारिस हालत में रखे बैग से 18 बोतल शराब बरामद किया.

झुमरीतिलैया़ कोडरमा आरपीएफ ने गाड़ी संख्या 13553 आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर से कोडरमा-गझंडी स्टेशन के बीच जनरल कोच में सीट के नीचे लावारिस हालत में रखे बैग से 18 बोतल शराब बरामद किया. वहीं गझंडी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर रखें एक लावारिस बैग से 12 बोतल अंग्रेजी शराब मिली. इसके अलावा कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर न्यू फुट ओवरब्रिज के नीचे लावारिस अवस्था में पड़ी बोरी से 10 बोतल, प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी गाड़ी संख्या 03321 राजगीर स्पेशल के जनरल कोच में सीट के नीचे से पिट्ठू बैग से तीन बोतल शराब बरामद की गयी. बरामद शराब की कीमत 15660 रुपये बतायी जाती है. बरामद शराब को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया. छापामारी दल में सहायक उपनिरीक्षक वशिष्ठ नारायण यादव, आरक्षी जितेंद्र कुमार, आरक्षी भोला कुमार, प्रधान आरक्षी शंकर कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >