कोडरमा . प्रखंड के चितरपुर निवासी तथा कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के सहायक सह चालक राजकुमार यादव की हत्या के बाद राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया. उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं. इस दौरान उन्होंने घटना में घायल राजकुमार यादव के पिता के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा अन्य घायलों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. सुभाष यादव ने कहा कि जमीन विवाद के कारण समाज का ताना-बाना प्रभावित हो रहा है और मामूली जमीन के टुकड़े के लिए हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो चिंताजनक है. उन्होंने पीड़ित परिवार को खाद्यान्न, वस्त्र और आर्थिक सहायता भी प्रदान की तथा भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
राजद नेता सुभाष यादव ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात
परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया
