जयनगर. प्रखंड के हिरोडीह पंचायत अंतर्गत कोसमाडीह में चार मार्च से होने वाले श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की तैयारी जोरों पर है. जहां एक ओर जहां भव्य यज्ञशाला और पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर मंदिर का निर्माण जोर शोर से चल रहा है. यज्ञ में चार मार्च को जल यात्रा, पांच को पंचांग पूजन, वेदी पूजन, हवन प्रारंभ, रात्रि प्रवचन, छह को वेदी पूजन, चंडी हवन, अन्नाधिवास, रात्रि प्रवचन, सात को पुष्पाधिवास व रात्रि प्रवचन, आठ को वस्त्राधिवास, फलाधिवास, ध्वजाधिवास, रात्रि प्रवचन, नौ को नगर भ्रमण व रात्रि प्रवचन, 10 को अचल प्रतिष्ठा व रात्रि प्रवचन, 11 को अखंड हरिकीर्तन व रात्रि प्रवचन, 12 को यज्ञ पूर्णाहूति, ब्राह्मण भोजन व महाभंडारा होगा. पांच मार्च से 11 मार्च तक प्रतिदिन रामलीला भी होगी. यज्ञ के आचार्य पंडित परमानंद आचार्य काशी, प्रवचनकर्ता किरण शास्त्री वृंदावन धाम, मानस प्रवक्ता विनीत कृष्ण शास्त्री वृंदावन धाम हैं. यज्ञ में 12 की रात्रि प्रभुनाथ तिवारी व रंजन यादव के बीच दुगोला कार्यक्रम होगा. यज्ञ को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रामचंद्र यादव, उपाध्यक्ष रामचंद्र दास, सचिव मुकेश यादव, उप सचिव अर्जुन यादव, कोषाध्यक्ष बहादुर यादव, उप कोषाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, संरक्षक रामदेव यादव, रामदेव मोदी, मीडिया प्रभारी मंटू यादव, सकलदेव यादव, जल मंत्री राजू दास, राजू यादव, मेला मंत्री पंकज यादव, संतोष यादव, निर्मला यादव, अजय यादव, ब्रह्मदेव यादव, अनूप दास, सुजीत यादव, विजय यादव, पंकज यादव, भंडारा मंत्री भीमलाल यादव, अशोक यादव, गुरुसहाय यादव, राजकुमार यादव, महेंद्र दास, दिनेश दास, गांगो यादव, राजेश यादव, अंकेश यादव, आनंद यादव, सरयू महतो, विनय यादव, नरेश शर्मा, कैलाश यादव, चंद्रिका दास, जितेंद्र यादव, बहादुर प्रसाद शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, जितेंद्र यादव, मुकेश यादव सहित समस्त ग्रामीण लगे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
