गांव-गांव तक पहुंच रहा है पार्टी का सिद्धांत: कांग्रेस

कांग्रेस कमेटी की बैठक मरकच्चो मध्य पंचायत भवन में प्रखंड अध्यक्ष केदार राणा की अध्यक्षता में हुई.

मरकच्चो. कांग्रेस कमेटी की बैठक मरकच्चो मध्य पंचायत भवन में प्रखंड अध्यक्ष केदार राणा की अध्यक्षता में हुई. संचालन कांग्रेस नेता रवि शंकर सिंह ने किया. बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, झारखंड प्रभारी के राजू और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार संगठन सृजन के तहत कोडरमा जिले में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सिद्धांत अब गांव-गांव तक कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहुंचाये जा रहे हैं. बैठक के दौरान रविशंकर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण करनेवालों में अबुजर आलम, सोनू आलम, तसीम आलम, अदिबुल हसन, खुशनूर आलम, इरशाद आलम, जमाल आलम, तबरेज आलम, इतियाज आलम, मोजिम शाह, उदय विश्वकर्मा, शहजाद आलम, शेखर पांडेय, नूरजहां खातून, गुफरान खातून, संजीदा, सबीना खातून, निशु कुमारी, कांति देवी, महजबीन खातून समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >