झुमरीतिलैया: आकर्षण का केंद्र रही कागज से बनी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा

झुमरीतिलैया में इस साल की विश्वकर्मा पूजा में कागज से बनी एक खास प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती यह प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी. जानें इस अनोखे आयोजन के बारे में.

झुमरीतिलैया. शहर में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गयी. सुबह से ही मंदिरों, कारखानों, फैक्ट्रियों, गैरेज, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, निवास स्थलों व विभिन्न पूजा पंडालों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गयी. रेलवे परिसर, एसएसइ सिग्नल स्टोर तथा गौशाला पावर सब स्टेशन में आकर्षक पूजा पंडाल सजाये गये, जहां भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ.

श्रद्धालुओं ने औजारों, मशीनों और वाहनों की पूजा कर सुख-समृद्धि तथा कार्य में उन्नति की कामना की. पूरे दिन पूजा स्थलों पर भक्तों की आवाजाही बनी रही. शाम के समय आरती और प्रसाद वितरण के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया, जिससे शहर में उत्सव का उल्लास देखने को मिला.

इधर, शहर के मिलन कुठिर रोड निवासी चंदन चटर्जी उर्फ सीटू स्लॉक्स के आवास पर इस वर्ष आयोजित विश्वकर्मा पूजा में कागज से बनी बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रही.

करीब एक दशक से अपने आवास पर पारंपरिक ढंग से विभिन्न पर्व मनाते आ रहे चंदन चटर्जी ने इस बार बिना मिट्टी और प्लास्टर ऑफ पेरिस के केवल कागज से प्रतिमा बनवाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. पूजा के दौरान विधि-विधान से आराधना, महाआरती और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इको-फ्रेंडली पहल की लोगों ने सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >