हादसे में एक युवक की मौत, दो गंभीर

कोडरमा-कोवाड मुख्य मार्ग पर स्थित अक्तो नदी पुल पर शुक्रवार दोपहर हुई बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

जयनगर. कोडरमा-कोवाड मुख्य मार्ग पर स्थित अक्तो नदी पुल पर शुक्रवार दोपहर हुई बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान रविदास मोहल्ला जयनगर निवासी 26 वर्षीय अशोक रजवार (पिता लखन रजवार) के रूप में हुई. वहीं घायलों की पहचान रविदास मोहल्ला जयनगर निवासी कारू रजवार व सुदना रजवार के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार अशोक रजवार अपने दो साथियों के साथ घर से निकला था़ अक्तो नदी पुल के पास पहुंचते ही उनकी बाइक असंतुलित होकर पुल के नीचे खेत में जा गिरी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह, बीडीओ गौतम कुमार, एसआई नरहरी सिंह मुंडा व एसआई विकास कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

नवजात का मिला शव

झुमरीतिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवी मंडप रोड के पीछे स्थित तालाब के पास शुक्रवार को पुलिस ने एक नवजात का शव बरामद किया़ एक्सक्यूशन मजिस्ट्रेट मनोज कुमार रवि की उपस्थिति में पुलिस ने नवजात के शव का पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया़.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >