वाहन चोरी पर रोक लगाये पदाधिकारी : एसपी

एसपी अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को मासिक अपराध गोष्ठी हुई़ इस दौरान जनवरी माह में किये गये कार्यों की समीक्षा बाद डीसी ने सभी थाना/ओपी/प्रभारी, शाखा प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

कोडरमा. एसपी अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को मासिक अपराध गोष्ठी हुई़ इस दौरान जनवरी माह में किये गये कार्यों की समीक्षा बाद डीसी ने सभी थाना/ओपी/प्रभारी, शाखा प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. एसपी ने पिछले एक माह में थाना प्रभारियों द्वारा किये गये कार्य (विधि व्यवस्था/अपराध नियंत्रण/कांड का निष्पादन/वारंट/कुर्की का निष्पादन) की समीक्षा करते हुए सभी लंबित कांडों को निष्पादित करने की बात कही़ साथ ही अंतिम प्रपत्र समर्पित करने का निर्देश दिया़ एसपी ने कहा कि सभी पदाधिकारी लंबित पर्वेक्षण प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर समर्पित करें. उन्होंने अवैध कोयला, बालू, पत्थर के उत्खनन-परिवहन, भंडारण पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया़ इसके अलावा थाना क्षेत्र के उपद्रवियों/ आदतन शरारती तत्वों, सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने की बात कही़ एसपी ने कहा कि प्रभारी अपने इलाके में वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाये. इसके लिए नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग लगाये और बैंक, एटीएम, ज्वैलरी शॉप जैसे स्थानों के आसपास पेट्रोलिंग पार्टी को मुस्तैदी के साथ भ्रमणशील रखें. एसपी ने सभी थाना प्रभारी को अपने स्तर से विशेष अभियान चलाकर लंबित वारंट, कुर्की का निष्पादन करने का आदेश दिया़ वहीं अंतर राज्य, अंतर जिला चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच चलाने, सड़क सुरक्षा के लिए सभी एहतियात कदम उठाने तथा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों कार्रवाई करने, जन शिकायत समाधान से संबंधित सभी कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया़ बैठक में एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर सभी थाना प्रभारी व अन्य मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >