तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

घटना को लेकर लापता महिला की मां ने थाना में आवेदन दिया

जयनगर. जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आयी महिला के अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला प्रकाश में आया है. महिला तीन बच्चों की मां है, जबकि कथित तौर पर उसे भगा ले जाने का आरोपी युवक एक राजनीतिक दल के नेता का भाई है. घटना को लेकर लापता महिला की मां ने थाना में आवेदन दिया, जिसे जयनगर थाना भेज दिया गया. आवेदन में महिला की मां ने बताया है कि उनकी पुत्री चलकुशा (जिला हजारीबाग) की निवासी है. एक शादी समारोह में शामिल होने अपने ससुराल से नवलशाही थाना क्षेत्र में आयी थी. इसी दौरान 27 अप्रैल की शाम गांव के समीप एक व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. जयनगर के प्रभारी थाना प्रभारी प्रतीत टोपनो ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >