कोडरमा बाजार. केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर में आयोजित रीजनल शतरंज प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय कोडरमा के छात्र रितिक राज, आदित्य कुमार गौरव और सत्यम ज्योति ने बेहतर प्रदर्शन किया है. तीनों छात्रों ने अंडर 19, अंडर 17 और अंडर 14 में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है. शिक्षक नवीन कुमार ने बताया कि इनके बेहतर प्रदर्शन के कारण केंद्रीय विद्यालय कोडरमा को एक गोल्ड और दो सिल्वर पुरस्कार मिला है. छात्र रितिक राज ने गोल्ड और आदित्य कुमार गौरव व सत्यम ज्योति ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया. प्रतियोगिता में कोडरमा को ओवरऑल तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है. प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार ने तीनों छात्रों को बधाई दी.
शतरंज प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय का बेहतर प्रदर्शन
केंद्रीय विद्यालय कोडरमा को एक गोल्ड और दो सिल्वर पुरस्कार मिला है.
