कोडरमा . जिले के उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान डीसी ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया. साथ ही कोडरमा जिले के विकास, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसेवा को सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की.
एसपी से मुलाकात, कार्रवाई की मांग
कोडरमा बाजार . डोमचांच निवासी ऑटो चालक संतोष मोदी के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर झारखंड मोदी वर्णवाल विकास संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष रंजन कर रहे थे. प्रतिनिधि मंडल में सुरेंद्र भाई मोदी, संघ के संरक्षक मंत्री मनोहर मोदी, अजीत वर्णवाल, वार्ड पार्षद सूरज मोदी, बाल गोविंद मोदी, संघ के वरिष्ठ सदस्य शिवशंकर वर्णवाल, संतोष मोदी की पत्नी प्रीति देवी आदि शामिल थे.
