मेरिडियन अकादमी में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि

कोडरमा की मेरिडियन अकादमी में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। छात्रों ने उनके जीवन से प्रेरणा ली।

कोडरमा : मेरिडियन अकादमी गुमो में भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई. इस दौरान प्राचार्य उत्तम कुमार लाहा ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया. इस अवसर पर कक्षा 9 की छात्रा प्रतिभा कुमारी एवं कक्षा 8 के छात्र सार्थक वर्णवाल ने डॉ कलाम के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए. प्राचार्य ने विद्यार्थियों से अनुशासन, ईमानदारी और कठिन परिश्रम को जीवन में अपनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >