कोडरमा बाजार. जिले में ग्रामीण उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक नयी पहल की शुरुआत हुई. जिला प्रशासन और जेएसएलपीएस के संयुक्त प्रयास से महिला स्वयं सहायता समूहों और किसानों द्वारा उत्पादित पलाश आम्रपाली आम के विपणन का शुभारंभ शनिवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने किया. यह पहल ब्रांड पलाश, हीरोडीह एफपीसी, बिरसा हरित ग्राम योजना और अपना मार्ट के संयुक्त तत्वावधान में शुरू की गयी है. इसका उद्देश्य किसानों और महिला समूहों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाना, बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पहुंचाना है. शुभारंभ के अवसर पर अपना मार्ट ने जयनगर की हीरोडीह महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी को 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 1000 किलोग्राम आम का पहला क्रय आदेश सौंपा. यह मूल्य क्षेत्र के आम उत्पादकों के लिए अब तक की सर्वाधिक दरों में शामिल है. मौके पर डीडीसी रवि जैन समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.
पलाश आम्रपाली आम के विपणन का शुभारंभ
बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक नयी पहल की शुरुआत हुई
