मरकच्चो . अनीस सिंह हत्याकांड मामले में उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष रामलखन सिंह के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज के लोगों ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. समाज के लोगों ने कहा कि घटना से क्षेत्र में आक्रोश है और पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाये बैठा है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि मृतक के श्राद्ध कार्यक्रम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो कोडरमा, हजारीबाग, धनबाद व गिरिडीह से समाज के लोग मरकच्चो पहुंचकर सड़क जाम करेंगे. प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख विजय कुमार सिंह, महासचिव शिवलाल सिंह, संरक्षक विजय सिंह, सचिव राजेंद्र सिंह, दिनेश सिंह व मुखिया आलोक सिंह समेत कई लोग शामिल थे. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है तथा एक आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है.
गिरफ्तारी नहीं हुई, तो सड़क जाम करेगा क्षत्रिय समाज
थाना प्रभारी से मुलाकात कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की
