कोडरमा में बारिश में स्कूल की अधूरी छत ढही, बाल-बाल बचे बच्चे

कोडरमा जिले के बीरागढ़ा में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की अधूरी छत बारिश में ढह गई. बच्चों की पढ़ाई सुचारू रखने के लिए तत्काल निजी भवन में कक्षाएं शुरू करने का आदेश दिया गया है. ग्रामीणों ने नए भवन की मांग की है.

कोडरमा : जिले के बेंदी पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, बीरागढ़ा के अर्द्धनिर्मित दूसरे मंजिले की छत सोमवार को बारिश के दौरान ध्वस्त हो गयी थी. घटना के बाद मंगलवार को जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) अजय कुमार ने विद्यालय का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की मरम्मत होने तक दूसरे स्कूल से टैग कर बच्चों की पढ़ाई संचालित कराने की बात कही. इस पर ग्रामीणों ने स्कूल की दूरी अधिक होने का हवाला देते हुए दूसरे विद्यालय से टैग नहीं करने का अनुरोध किया.

निजी भवन में तत्काल शुरू होगी बच्चों की पढ़ाई

ग्रामीणों की मांग पर डीएसई ने विद्यालय के बगल स्थित एक निजी भवन में तत्काल पढ़ाई संचालित कराने का आदेश दिया. इसी भवन में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन भी संचालित किया जायेगा.

डीएसई ने विद्यालय के निचले तल्ले की मरम्मत व रिपेयरिंग कराने के साथ ही ऊपरी तल्ले के निर्माण को लेकर प्रस्ताव जल्द सरकार के पास भेजने की बात कही.

ग्रामीणों ने जर्जर भवन की जगह नया स्कूल बनाने की मांग की

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय का पूरा भवन जर्जर हो चुका है. ऐसे में केवल मरम्मत कराने के बाद भी भविष्य में इस तरह की घटना होने की आशंका बनी रहेगी. ग्रामीणों ने डीएसई से जर्जर भवन की जगह नया विद्यालय भवन बनाने की मांग की.

मौके पर मुखिया दुलारी देवी, मुखिया प्रतिनिधि वजीर भुइयां, उप मुखिया प्रतिनिधि मुकेश सिंह, शिक्षा विभाग के कर्मी दिनेश गोप, विभाग के जेई, विद्यालय के शिक्षक पिंटू कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में छोले में मिला कैंसरकारक रंग, जांच टीम ने मौके पर किया नष्ट; 3 दुकानदारों से वसूला जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

प्रतीक्षा कुमारी को कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। वह फिलहाल प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में काम कर रही हैं। इससे पहले प्रतीक्षा The Followup के साथ भी काम कर चुकी हैं। अपने काम के दौरान इन्होंने झारखंड से जुड़ी स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक और आम लोगों से जुड़े मुद्दों की खबरें लिखने, एडिट करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश करने का काम किया है। इसके साथ ही इन्हें न्यूज का वॉयस ओवर करने का भी अनुभव है। प्रतीक्षा खबरों को आसान, प्रभावी और दर्शकों की समझ के मुताबिक लिखने के साथ-साथ वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करने और उसे अपनी आवाज में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का काम भी करती हैं। पत्रकारिता में उनकी खास दिलचस्पी झारखंड के स्थानीय मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, रोजगार और आम लोगों से जुड़े विषयों पर खबरें तैयार करने और डिजिटल न्यूज कंटेंट बनाने में है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >