चंदवारा में निकली कांवर पदयात्रा, हजारों श्रद्धालुलों ने किया जलाभिषेक

चंदवारा की गौरी नदी से जल लेकर हजारों श्रद्धालुओं ने दोमुहानी धाम में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सावन की दूसरी सोमवारी पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

चंदवारा: सावन की दूसरी सोमवारी पर प्रखंड के गौरी नदी उत्तर वाहिनी से जल लेकर दोमुहानी धाम बैकुंठ धाम मंदिर पुतो तक कांवर पदयात्रा का आयोजन किया गया. लगातार दूसरे वर्ष निकली कांवर पदयात्रा में धार्मिक उत्साह और आस्था से ओतप्रोत हजारों श्रद्धालु और कांवरिया शामिल हुए़ गौरी नदी से पवित्र जल उठाकर श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा करते हुए दोमुहानी धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया.

पूरी यात्रा के दौरान बोल बम-बोल बम, बाबा नगरिया दूर है, जाना जरूर है के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा. पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही गौरी नदी उत्तर वाहिनी के तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी. मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने नदी से जल उठाया और निर्धारित मार्ग से दोमुहानी धाम के लिए रवाना हुए़ रास्ते भर श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे.

दोमुहानी धाम पहुंचने के बाद विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजाधारी धाम के मुख्य महंथ महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज व दोमुहानी धाम मंदिर के भगत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए़ कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन से हुई. इसके बाद अतिथियों का सम्मान पुस्तक एवं शॉल देकर किया गया.

मुख्य अतिथि सुखदेव दास जी महाराज ने कहा कि गौरी नदी का पवित्र जल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना सौभाग्य की बात है़ उन्होंने कहा कि जिस प्रकार श्रद्धालु गंगा में स्नान कर पवित्र जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं, उसी भाव से गौरी नदी के पवित्र जल से भोले बाबा का अभिषेक किया गया है. उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण करने और सनातन धर्म को मजबूती प्रदान करने की कामना की.

विशिष्ट अतिथि भगत जी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी को एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं. धर्म और आस्था लोगों को जोड़ने का काम करती है. उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है.

101 लीटर जल लेकर शामिल हुए अरुण बमइस वर्ष की कांवर पदयात्रा में अरुण बम कांवरिया विशेष आकर्षण का केंद्र रहे़ उन्होंने 101 लीटर पवित्र जल लेकर पदयात्रा में हिस्सा लिया. यात्रा के दौरान दो महिला गायिकाओं ने भजन प्रस्तुत किये. भजनों और शिव गीतों पर कांवरिया झूमते हुए यात्रा में आगे बढ़ते रहे़ वहीं पदयात्रा के दौरान विशेष व्यवस्था भी दिखी.

सड़क पर पानी का छिड़काव करने के लिए तीन वाहनों की व्यवस्था की गयी थी़ इसके अलावा झरना के लिए एक वाहन, मेडिकल टीम तथा जगह-जगह शरबत, जूस आदि की व्यवस्था की गयी थी. दोमुहानी धाम बैकुंठ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी किया गया.

पदयात्रा के आयोजक योग क्रांतिकारी जोड़ी योगाचार्या योगी सुषमा सुमन एवं योग गुरु प्रदीप कुमार सुमन ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभायी. योगाचार्या सुषमा सुमन ने कहा कि कांवरिया पदयात्रा सनातन धर्म को मजबूत करने और धार्मिक चेतना को जागृत करने का माध्यम है. प्रदीप कुमार सुमन ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कांवरियों की संख्या करीब चार गुना बढ़ी.

जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं का रहा सहयोग

पदयात्रा को सफल बनाने में चंदवारा प्रमुख मंजू देवी, उप प्रमुख खुशबू देवी, पूर्व प्रमुख लीलावती देवी, पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव, थाम पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी, प्रकाश यादव, चंदवारा पश्चिमी के मुखिया संतोष कुशवाहा, थाम के पंसस उमाशंकर दास, विजय यादव, अरागारो के मुखिया प्रतिनिधि मुंशी यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण उर्फ बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, कृष्ण यादव, अज्जू सिंह, छोटेलाल मोदी, प्रदीप सिंह, रामचंद्र साव, केदार पंडित, पप्पू मोदी, महेश मोदी, विजय मोदी, सत्येंद्र यादव, राजकुमार यादव, प्रकाश ठाकुर, दशरथ यादव, विनय राणा, सुरेश यादव, द्वारिका राणा, राजू यादव, प्रमोद मोदी, मुन्ना मोदी, शंभू राणा, रामप्रसाद यादव, सीताराम मोदी, विजेंद्र कुमार यादव, दिनेश राणा, भवानी, रजत, नवीन कुमार पांडेय, बद्री प्रसाद यादव, गंगा यादव, भोला रजक, विष्णु यादव, राजेश पासवान, राजेश साहू, सुमन यादव, विजय कुमार, संतोष पंडित सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा़


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >