शतचंडी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा चार को

प्रखंड के हिरोडीह पंचायत अंतर्गत कोसमाडीह में चार मार्च से होनेवाले श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की तैयारी जोरों पर है.

जयनगर. प्रखंड के हिरोडीह पंचायत अंतर्गत कोसमाडीह में चार मार्च से होनेवाले श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की तैयारी जोरों पर है. तैयारी की देखरेख पारा शिक्षक जितेंद्र यादव, महावीर मोदी, सुभाष यादव व विनोद यादव द्वारा की जा रही है. यज्ञशाला व पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. वहीं मंदिर का निर्माण भी अंतिम चरण में है. यज्ञ के आगामी कार्यक्रम यज्ञ में चार मार्च को कलशयात्रा, पांच को पंचांग पूजन, वेदी पूजन, हवन प्रारंभ, रात्रि प्रवचन, छह को वेदी पूजन, चंडी हवन, अन्नाधिवास, रात्रि प्रवचन, सात को पुष्पाधिवास व रात्रि प्रवचन, आठ को वस्त्राधिवास, फलाधिवास, ध्वजाधिवास, रात्रि प्रवचन, नौ को नगर भ्रमण व रात्रि प्रवचन, 10 को अचल प्रतिष्ठा व रात्रि प्रवचन, 11 को अखंड हरिकीर्तन व रात्रि प्रवचन तथा 12 को यज्ञ पूर्णाहुति, ब्राह्मण भोजन व महाभंडारा होगा. पांच मार्च से 11 मार्च तक प्रतिदिन रामलीलाल का भी आयोजन किया जायेगा. यज्ञ के आचार्य पंडित परमानंद आचार्य काशी, प्रवचनकर्ता किरण शास्त्री वृंदावन धाम, मानस प्रवक्ता विनित कृष्ण शास्त्री वृंदावन धाम हैं. 12 मार्च की रात प्रभुनाथ तिवारी व रंजन यादव के बीच दुगोला कार्यक्रम होगा. यज्ञ को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रामचंद्र यादव, उपाध्यक्ष रामचंद्र दास, सचिव मुकेश यादव, उप सचिव अर्जुन यादव, कोषाध्यक्ष बहादुर यादव, उप कोषाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, संरक्षक रामदेव यादव, रामदेव मोदी, मीडिया प्रभारी मंटू यादव, सकलदेव यादव, जल मंत्री राजू दास, राजू यादव, मेला मंत्री पंकज यादव, संतोष यादव, निर्मला यादव, अजय यादव, ब्रह्मदेव यादव, अनूप दास आदि लगे हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >