कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया गुरु पूर्णिमा, आचार्यों को किया गया सम्मानित

झुमरीतिलैया के कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आचार्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

झुमरीतिलैया: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को वेदव्यास जयंती पर आचार्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर विद्यालय की प्रबंधकारिणी समिति द्वारा विद्यालय में कार्यरत आचार्य एवं दीदी जी को सम्मानित किया गया. विद्या भारती के द्वारा प्रत्येक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आचार्य के सम्मान की परंपरा निभायी जाती है.

समारोह की शुरुआत समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह के नेतृत्व में की गयी. उन्होंने अपने संबोधन में गुरु की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही जीवन में मार्गदर्शन का दीपक होते हैं, जिनके ज्ञान से ही समाज का विकास संभव है.

विद्यालय के प्राचार्य आनंद मोहन ने इस सम्मान के लिए समिति के सभी माननीय पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया. मुख्य वक्ता के रूप में आचार्य विजय कुमार मिश्र तथा प्रदीप कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास की जीवनी से अवगत कराते हुए गुरु शिष्य परंपरा के महत्व को बताया. मंच संचालन श्वेता ने किया.

मौके पर उपाध्यक्ष अशोक राय, सदस्य कुंज बिहारी त्रिवेदी, मिनी हिसारिया, आचार्य मनोज कुमार सिंह, विजय कुमार तिवारी, चंद्रशेखर कुमार, नीरज कुमार, मुन्ना सिंह, दीपक कुमार विश्वकर्मा, विक्रम कुमार, उमाशंकर कुमार, प्रभात सौरव, प्रणव प्रभास, पवन शर्मा, जितेश महतो, रंजीत कुमार, अनिकेत कुमार, पवन कुमार, कुमार मुरलीधर, गौरव पांडेय, रानी प्रसाद, शार्मिठा साहा, अर्चना सिन्हा, सोनी कुमारी, चंद्रकावेरी निहाल, रिमझिम कुमारी, मोनिका कुमारी, रितिका कुमारी, आराध्या कुमारी आदि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >