बाइपास सड़क पर जिओ फाइन टोटो शोरूम का उदघाटन

बाइपास रोड स्थित केडिया ऑटो के समीप जिओ फाइन टोटो शोरूम का उदघाटन पूर्व पार्षद पिंकी जैन ने फीता काटकर किया.

झुमरीतिलैया. बाइपास रोड स्थित केडिया ऑटो के समीप जिओ फाइन टोटो शोरूम का उदघाटन पूर्व पार्षद पिंकी जैन ने फीता काटकर किया. शोरूम के संचालक मनीष गंगवाल ने कहा की प्रथम पांच व्यक्ति को टोटो की खरीद पर 32 इंच का स्मार्ट एलइडी टीवी मुफ्त दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि किफायती दाम के साथ ज्यादा माइलेज मजबूत बॉडी के साथ टोटो आसान किस्त और न्यूनतम ब्याज दर पर उपलब्ध है. वहीं शंभू जी जैन सरावगी, गिरिडीह ने कहा कि जिओ फाइन कंपनी का शहर का यह पहला शोरूम है. एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर तक का माइलेज है. 140 एम्पीयर की पांच बैटरी इसमें लगी है. यदि ग्राहक चाहे, तो लिथियम लीड एसिड सिंगल बैटरी भी उपलब्ध है. पिंकी जैन ने मनीष गंगवाल परिवार को बधाई दी. मौके पर त्रिशला गंगवाल, नेहा गंगवाल, हिमानी सरावगी, नीलम सेठी, ललित सेठी, पंडित अभिषेक शास्त्री, आशीष सेठी, प्रीति सेठी, निर्मल गंगवाल, प्रियंका गंगवाल, सिद्धांत सेठी, पायल सेठी, इशान सेठी, सन्नी कुमार, सुशील कासलीवाल, सायशा अविका, विराज वियाश, नवीन जैन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >