झुमरीतिलैया: भाजपा तिलैया दक्षिणी मंडल के नगर अध्यक्ष नवीन चौधरी के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को झरनाकुंड धाम परिसर में पौधरोपण किया गया. इस दौरान फलदार, छायादार एवं सिंदूर के पौधे लगाये गये.
कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया. नगर अध्यक्ष नवीन चौधरी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण जरूरी है.
पूर्व जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी ने अपने दादा स्व जयद्रथ जोशी की पुण्यतिथि पर तिलैया दक्षिणी मंडल को फलदार पौधे उपलब्ध कराये. मौके पर संजय शर्मा, देव नारायण मोदी, चंद्रशेखर जोशी, विजय राम, सुधीर सेठ, सज्जन शर्मा, दिलीप जैन, लाल बाबा, अर्जुन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.
