डोमचांच: झारखंड चासा कुशवाहा संघ समिति के संस्थापक स्व. लखनलाल मेहता की चौथी पुण्यतिथि सोमवार को डोमचांच नगर पंचायत स्थित मेहता भवन में श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख डॉ सत्य नारायण यादव एवं डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा मौजूद रहे. इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. लखनलाल मेहता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया.
वक्ताओं ने कहा कि स्व. मेहता समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने के लिए सदैव सक्रिय रहे. मौके पर लोगों ने बताया कि वर्ष 1959 में चासा कुशवाहा सेवा समिति का गठन किया गया था. इसके बाद से प्रत्येक तीन वर्ष में समिति का चुनाव कराया जाता है.स्व. लखनलाल मेहता मेहता इंटर महाविद्यालय के संरक्षक भी रहे और शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा.
इस मौके पर समाज सेवी रामदेव मेहता,भरतनारायण मेहता,झारखंड कुशवाहा सेवा समिति के महामंत्री वीरेन्द्र प्रसाद मेहता,बलराम भारती,लीलावती मेहता,शकुंतला मेहता,नागेश्वर मेहता,बैजनाथ मेहता,सुरेन्द्र कुमार मेहता,सदानंद मेहता,विनोद प्रसाद मेहता,नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष पप्पु मेहता, मनोज मेहता,राजेन्द्र मेहता,श्री राज मेहता,युगल किशोर मेहता,बिहारी लाल मेहता,राज कुमार मेहता,ब्रज किशोर मेहता,श्यामलाल मेहता,महेश मेहता आदि मौजूद थे.
