झुमरीतिलैया. 14 वर्ष बाद दिगंबर जैन संत मुनि प्रांजल सागरजी महाराज अपनी जन्म भूमि झुमरीतिलैया लौटे हैं. उन्होंने अपने परिवार और सांसारिक जीवन का त्याग कर सत्य, अहिंसा और तप का मार्ग अपनाया था. वे आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी महाराज के शिष्य हैं और विभिन्न राज्यों में धर्म प्रचार कर रहे हैं. उनके स्वागत में 18 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे शिव वाटिका में गुरु वंदना व अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है़ उक्त जानकारी जैन समाज के सह मंत्री व आयोजन समिति के राज छाबड़ा ने दी. उन्होंने इस कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोग को शामिल होने की अपील की है.
कोडरमा प्रखंड में पुस्तक मेला 28 को
झुमरीतिलैया. शिक्षा विभाग द्वारा 28 फरवरी को कोडरमा प्रखंड मुख्यालय मैदान में पुस्तक मेला का आयोजन किया गया है. इसमें विभिन्न प्रकाशन की पुस्तकों का स्टॉल लगा था. विद्यार्थियों व पुस्तक प्रेमियों ने मेला में पहुंच कर पुस्तक की खरीदारी की. जिला शिक्षा अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि शिक्षा अमूल्य धरोहर है और पुस्तक मेला में विभिन्न प्रकाशक की पुस्तक एक ही स्थल पर प्राप्त हो, इसके लिए विभाग पुस्तक मेला का आयोजन किया जा रहा है. पुस्तक मेला के साथ विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज का भी आयोजन किया जायेगा. इसके लिए सभी विद्यालयों को पत्र भेजकर मेला में आमंत्रित किया जा रहा है. मेला में उपायुक्त मेघा भारद्वाज, एसपी अनुदीप सिंह के अलावा जिला स्तर के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि को भी आमंत्रित किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
