कोडरमा: इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा द्वारा सामाजिक सेवा एवं Inner Wheel Branding के अंतर्गत एक सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच छातों का वितरण किया गया. बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों को मौसम की परेशानियों से राहत प्रदान करना था.
छातों के जरिए सेवा और ब्रांडिंग का संदेश
वितरित किए गए छातों पर Inner Wheel का लोगो अंकित था, जिससे समाज में इनर व्हील द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों और उसके उद्देश्य का संदेश भी जन-जन तक पहुंच सके.
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष कंचन भदानी ने कहा कि, “इनर व्हील केवल सेवा का नाम नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में छोटी-छोटी खुशियां और सुविधाएं पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है. हमारा प्रयास है कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहयोग और सेवा की भावना पहुंचे.”
भविष्य में भी जनहितकारी कार्य जारी रखने का संकल्प
क्लब के सदस्यों ने इस सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए इसी प्रकार के जनहितकारी कार्य करते रहने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम के माध्यम से सेवा के साथ-साथ इनरव्हील की पहचान और ब्रांडिंग को भी प्रभावी रूप से समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया गया.
ये भी पढ़ें: नियमों की अनदेखी पर कोडरमा में तीन कृषि चारा केंद्र निलंबित, जांच में खंगाला गया स्टॉक और बिक्री रजिस्टर
