अवैध से संचालित आरा मिल ध्वस्त, भारी मात्रा में लकड़ियां जब्त

थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाबाद में संचालित अवैध आरा मिल में शुक्रवार को वन विभाग ने छापेमारी की.

जयनगर. थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा��ाद में संचालित अवैध आरा मिल में शुक्रवार को वन विभाग ने छापेमारी की. टीम ने मौके से 42 पीस पटरा, एक बोटा तथा आरा मिल में प्रयुक्त मशीनों को जब्त किया. वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) रवींद्र कुमार ने बताया कि डीएफओ को गुप्त सूचना मिली थी कि परसाबाद में अवैध रूप से आरा मिल का संचालन हो रहा है. सूचना के आधार पर जयनगर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. मौके पर आरा मिल को ध्वस्त कर दिया गया. छापेमारी दल में प्रभारी वनपाल अनिल कुमार साव, वनरक्षी अभिमन्यु कुमार, पिंटू पंडित, सुनील कुमार दास, देवनारायण दास, संतोष कुमार, अनिल कुमार, परसाबाद पिकेट प्रभारी संजय सिंह सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >