सिमरिया. पिपरवार बचरा में पदस्थापित होमगार्ड जवान निर्भय कुमार सिंह का रांची रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे थाना क्षेत्र के सोहर कला गांव के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार, निर्भय कुमार सिंह शनिवार को ड्यूटी से घर लौट रहे थे. बस में सफर के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. परिजन उन्हें तुरंत रांची के एक अस्पताल ले गये, जहां से रांची रिम्स रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनका निधन हो गया. उनके निधन पर होमगार्ड संघ ने शोक व्यक्त किया है. कहा गया कि संघ की ओर से तत्काल 10 हजार रुपये की सहायता राशि कार्यालय से डीएसपी के माध्यम से दी जायेगी. मृतक के पुत्र को होमगार्ड में नियुक्ति और परिवार को दो लाख रुपये की सहयोग राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. सोमवार को कार्यालय में आयुष कुमार, दीपक कुमार, बटन उरांव, अंकित कुमार, शेखर वर्मा, ललन उरांव और नीतीश कुमार समेत अन्य जवानों ने निर्भय कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. होमगार्ड प्रदेश अध्यक्ष आलोक रंजन ने कहा निर्भय कुमार सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ जवान थे. उनका असमय जाना संघ के लिए अपूरणीय क्षति है.
होमगार्ड जवान निर्भय कुमार सिंह का निधन, बस में बिगड़़ी थी तबीयत
वे थाना क्षेत्र के सोहर कला गांव के रहने वाले थे.
