मोहनी एकादशी पर निकाली गयी निशान यात्रा

निशान यात्रा में एक सुसज्जित वाहन में श्याम बाबा का दरबार सजाया गया.

झुमरीतिलैया. मोहनी एकादशी पर श्याम निशान महिला मंडल की 50वीं निशान यात्रा निकाली गयी. शहर के झंडा चौक स्थित दुर्गा कांप्लेक्स के दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना पंडित जीवकांत झा ने करायी, जिसमें यजमान के रूप में सोनिया छाबड़ा शामिल हुई. निशान यात्रा में एक सुसज्जित वाहन में श्याम बाबा का दरबार सजाया गया. निशान यात्रा स्टेशन रोड, भदानी रोड, अड्डी बंगला होती हुई श्याम बाबा पथ स्थित श्याम मंदिर पहुंची, जहां निशान अर्पित किया गया. निशान यात्रा में हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा के जयकारे लगाये गये. निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु मन की बातां सवारियां न, आ सुना कर देख ले… देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ जैसे भजनों पर झूमते नजर आये. निशान यात्रा में कृतिका मोदी, अंजना केडिया, कविता गुप्ता, नीलम अम्बष्ट, शालू सेठ, सारिका केडिया, गोपाल कुमार, रितेश सिन्हा, रेशमान कुमार आदि शामिल थे. वहीं दूसरी ओर वैशाख माह की मोहनी एकादशी को लेकर कई श्रद्धालु भक्त व्रत, पूजा-पाठ और दान करने की प्रक्रिया में लगे रहे. श्याम मंदिर के अलावा कई अन्य मंदिरों में भी श्याम प्रभु के प्रति आस्था देखने को मिली. श्याम मंदिर पानी टंकी रोड में ताली कीर्तन, श्याम मंदिर अड्डी बंगला में भजन कार्यक्रम, संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्याम मित्र मंडल द्वारा ज्योत के साथ भजन का कार्यक्रम तथा भदानी रोड में भूपेंद्र सिंह छाबड़ा के निवास स्थल पर भजन कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ. इस स्थलों पर बाबा का अलौकिक शृंगार ज्योत के साथ भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया. मंगलवार की सुबह बारस की ज्योत के साथ बाबा श्याम को खीर-चूरमा का भोग लगाया जायेगा. एकादशी को लेकर झुमरी तिलैया, कोडरमा, डोमचांच, मरकच्चो, सतगावां, जयनगर और चंदवारा में भी एकादशी को लेकर उदयापन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >