कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बिहार के नालंदा और राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण किया. राजगीर के घोड़ा कटोरा व नालंदा के प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का भ्रमण कर उक्त स्थल के सामाजिक और शैक्षणिक स्थितियों के ऐतिहासिक पहलुओं से गाइड डॉ रंजन कुमार द्वारा अवगत कराया गया. महाविद्यालय की उप निदेशिका डॉ संजीता कुमारी ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण प्रशिक्षुओं के मानसिक और शारीरिक तनाव को समाप्त करता है. शैक्षिक भ्रमण में सहायक प्राध्यापक सौरभ शर्मा, डॉ मनीष कुमार पासवान, मनीष कुमार सिन्हा, खुशबू कुमारी सिन्हा, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार, सुचित कुमार, सुधीर साव, विवेक कुमार, संजीत कुमार आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
