बंद पड़े घर से लाखों का सामान चोरी

थाना क्षेत्र अंतर्गत खेशकरी रोड़ में शुक्रवार की रात चोरों ने एक बंद पड़े घर से लाखों रुपये का सामान चुरा लिया.

जयनगर. थाना क्षेत्र अंतर्गत खेशकरी रोड़ में शुक्रवार की रात चोरों ने एक बंद पड़े घर से लाखों रुपये का सामान चुरा लिया. गृहस्वामी घर बंद कर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए गये थे. इस संबंध में स्वीटी सिंह (पति जितेंद्र सिंह) ने बताया कि वे लोग असनाबाद में रहते हैं. घटना की सूचना मिलने पर जब वहां पहुंचे तो देखा कि घर के तीन कमरे का ताला टूटा हुआ था. 25 हजार नकद, 1.5 लाख के जेवरात व कीमती सामान गायब था. इधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घर से चोरी हुआ तीन बक्सा समीप के एक खेत से बरामद किया.

हादसे में बाइक सवार घायल

डोमचांच. कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित रायडीह मोड़ पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान देवीपुर निवासी सिकंदर सिंह के रूप में हुई. उसे एंबुलेंस से कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >