फुलवरिया उप स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत

आदिम जनजाति समुदाय के हित में एक महत्वपूर्ण पहल

कोडरमा बाजार. उपायुक्त ऋतुराज ने नगर पंचायत कोडरमा अंतर्गत फुलवरिया गांव में नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र का अनावरण किया. यह स्वास्थ्य केंद्र आदिम जनजाति समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आदिम जनजाति परिवारों के उत्थान एवं विकास को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है. फुलवारिया गांव को आदिम जनजाति विकास का एक मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन, कोडरमा द्वारा नगर पंचायत कोडरमा के सहयोग से चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की गयी है. उन्होंने बताया कि कार्य योजना को तीन भागों में विभाजित किया गया है. प्रथम चरण में आधारभूत संरचनाओं से संबंधित योजनाओं को चिह्नित कर कर लिया गया है. द्वितीय चरण में स्वास्थ्य केंद्र/अस्पताल के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है, जिसके पूर्ण होने के बाद आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जायेगा. तृतीय चरण के अंतर्गत आदिम जनजाति टोलों की छोटी-छोटी गलियों में पेवर ब्लॉक बिछाने, हाई-मास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जायेगा. इसके साथ ही शहरी अस्पताल परिसर के समीप बच्चों के लिए एक छोटा पार्क भी विकसित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने एवं रोजगार सृजन के क्षेत्र में ठोस कदम उठाये जायेंगे, ताकि आदिम जनजाति समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ते हुए सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके. मौके पर नगर प्रशासक शंभु प्रसाद कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >