झुमरीतिलैया. भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करनेवाला मामला सामने आया है़ एक लड़के को अपनी 16 वर्षीय नाबालिग ममेरी बहन से ही प्यार हो गया़ यही नहीं जानकारी मिलने पर लड़की के परिजन भी शादी कराने को तैयार हो गये. इन दोनों की शादी कराने की तैयारी थी़ इसी बीच लड़के की मां को भनक लग गयी. वह बिहार के नवादा से तिलैया पहुंची और शादी रुकवाने के लिए पुलिस से गुहार लगायी. पुलिस ने बाल विवाह की आशंका को देखते हुए फौरन शादी की रुकवा दिया़ दोनों की शादी ध्वजाधारी धाम में कराने की तैयारी थी़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
