राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में विदाई समारोह

डॉ उमेश कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्ति शासन की एक व्यवस्था है, किंतु अनुभव और विचार कभी सेवानिवृत्त नहीं होते

कोडरमा. राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में संस्थान के प्राचार्य डॉ अयोध्या कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. वरिष्ठ व्याख्याता डॉ उमेश कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्ति शासन की एक व्यवस्था है, किंतु अनुभव और विचार कभी सेवानिवृत्त नहीं होते. प्रोटोकॉल के बंधन से मुक्त होकर अब डॉ कुमार अपने अधूरे कार्यों को पूरा कर सकेंगे और उनके अनुभवों का लाभ संस्थान को आगे भी मिलता रहेगा. वरिष्ठ व्याख्याता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि डॉ कुमार के नेतृत्व में कार्य करना सभी के लिए सीखने का अवसर रहा. समारोह में जयनगर बीडीओ गौतम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने प्राचार्य डॉ अयोध्या कुमार को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षाविद किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं. संचालन व्याख्याता संजय कुमार ने किया. मौके पर व्याख्याता मनोज यादव, अखिलेश कुमार ने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भावनात्मक बना दिया. बीओपीटी की सदस्य सविता कुमारी, पूजा कुमारी, ज्योति कुमारी तथा गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन रीता शर्मा ने भी संगीत के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. डॉ कुमार ने सभी कर्मियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित करते हुए कहा कि संस्थान की सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >