बैलेट पेपर से नहीं, इवीएम से हो चुनाव: भाजपा

भाजपा तिलैया मंडल की बैठक में आंदोलन की बनी रणनीति

भाजपा तिलैया मंडल की बैठक में आंदोलन की बनी रणनीति कोडरमा. भाजपा तिलैया मंडल की बैठक शनिवार को पंजाबी धर्मशाला में हुई. अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष नवीन चौधरी ने की. संचालन सुधीर सेठ ने किया. बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र की मजबूत कड़ी है. इसे लंबे समय तक टालना जनहित के खिलाफ है. भाजपा इस मुद्दे पर जन आवाज को मजबूती से उठायेगी. जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव होना चाहिए. निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव बैलेट पेपर (मतदान पत्र) से संभव नहीं है, बैलेट पेपर से चुनाव होने पर गड़बड़ी की आशंका बनी रहती है, इसलिए चुनाव इवीएम द्वारा ही होना चाहिए. पूर्व जिला प्रभारी टुन्नू गोप व जिला प्रभारी अशोक शर्मा ने कहा कि नगर निकायों में जनप्रतिनिधि नहीं होने से अफसरशाही हावी है, नगर परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है. कार्यकर्ताओं ने एकमत से नगर निकाय चुनाव जल्द से जल्द कराने, चुनाव दलगत आधार पर संपन्न कराने तथा इवीएम के माध्यम से निष्पक्ष चुनाव कराये जाने की मांग की. बैठक में बताया गया कि इन्हीं मांगों को लेकर पूरे झारखंड प्रदेश में नगर परिषदों के समक्ष धरना–प्रदर्शन का कार्यक्रम पांच से सात जनवरी के बीच आयोजित किया जायेगा. झुमरीतिलैया मंडल द्वारा छह जनवरी को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा. धरना–प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, रामचंद्र सिंह, रवि मोदी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष मोदी, रमेश हर्षधर, वासुदेव शर्मा, दिनेश्वर प्रसाद, विजय राम, सुनील बडगवे, राजकिशोर प्रसाद, राजेंद्र सिंह, विनोद भदानी, विनोद सिन्हा, इंद्रदेव मोदी, महादेव दास, अर्जुन सिंह, ओमप्रकाश दास, परमेश्वर विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, अजय महतो, पिंटू यादव, निरंजन कसेरा, राजेश राणा, मिथिलेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >