कोडरमा . डीसी मेघा भारद्वाज ने सोमवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया़ यह रथ पूरे जिले का भ्रमण करेगा़ मौके पर डीसी ने कहा कि यह रथ हर गांव मोहल्ले में जाकर नशा मुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करेगा़ नशा से स्वास्थ्य के साथ परिवार भी बर्बाद होता है़ साथ ही परिवार में हमेशा कलह बना रहता है़ उन्होंने कहा कि जिले के हर क्षेत्र, हर गांव और हर गली में इस नशा मुक्त रथ से लोगों को जागरूक किया जायेगा़ इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर आदि उपस्थित थे़
टीबी जागरूकता रथ रवाना
कोडरमा. सदर अस्पताल परिवार में सोमवार को जिला मलेरिया पदाधिकारी सह जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार व डीपीएम महेश कुमार ने संयुक्त रूप से टीबी जागरूकता रथ को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया़ रथ को रवाना करने का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों के सुदूरवर्ती क्षेत्र में टीबी की बीमारी के बारे में जानकारी व बचाव से लोगों को जागरूक करना है़ टीबी जागरूकता रथ आठ मार्च तक जिले के सभी प्रखंडों में टीबी का प्रचार-प्रसार करेगा़ इस अवसर पर संजय वर्मा, वंदना सिंह, संतोष कुमार, दीपेश कुमार, प्रकाश रवि, सुमिता कुमारी, गणेश कुमार, पॉल एक्का, सुनीता कुमारी व अन्य मौजूद थे़डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
