वंचित समुदाय के बीच आवश्यक वस्तुओं का वितरण

शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था समर्पण’ ने बिरहोर टोला लोकाई, जमुनिया, पसिया सहित जंगल क्षेत्रों में बसे वंचित समुदायों के बीच आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया़

6कोडपी3 सामग्री वितरण करते संस्था के सचिव. झुमरीतिलैया. शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था समर्पण’ ने बिरहोर टोला लोकाई, जमुनिया, पसिया सहित जंगल क्षेत्रों में बसे वंचित समुदायों के बीच आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया़ इस अभियान के तहत 150 से अधिक परिवारों को पोशाक, बच्चों के जूते, राशन किट और शिक्षण सामग्री प्रदान की गयी. इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा से जोड़ना, उनके स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके संपूर्ण विकास को प्रोत्साहित करना है़ मौके पर संस्था के सचिव इंद्रमणि साहू ने कहा कि जिले के जंगल क्षेत्रों में कई ऐसे गांव और टोले हैं, जहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है़ संस्था इन चिन्हित क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रही है और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं भी लागू कर रही है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्वच्छ और व्यवस्थित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में भेजें, ताकि वे शिक्षा प्राप्त कर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ सकें. वितरण कार्यक्रम में जीतेन्द्र सिंह, योगेश कुमार, सचिन कुमार, पिंकी देवी, आशा कुमारी सहित आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >