जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

मरीजों को बलगम जांच के लिए रेफर करने का निर्देश

मरीजों को बलगम जांच के लिए रेफर करने का निर्देश कोडरमा. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमन कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोमचांच का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डॉ आशीष राज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ आशीष कुमार चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आदि मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी श्री कुमार द्वारा ओपीडी कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, दवा वितरण कक्ष, ओटी कक्ष एवं वार्ड का निरीक्षण किया गया तथा भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गयी. प्रयोगशाला कक्ष के निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि ओपीडी से लक्ष्य के अनुरूप मरीजों को बलगम जांच के लिए रेफर नहीं किया जा रहा है. इस पर उन्होंने राज्य के टीबी मुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुसार ओपीडी के कम से कम 5 प्रतिशत यक्ष्मा-संदिग्ध मरीजों को बलगम जांच के लिए रेफर करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त एनसीडी रजिस्टर का निरीक्षण किया गया. दवा वितरण कक्ष में फार्मासिस्ट से दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली गयी. जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, कोडरमा से कुष्ठ रोगियों के लिए दवा प्राप्त कर उन्हें उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया. मौके पर दीपेश कुमार, अजय कुमार, अवन कुमार दिवाकर, एएनएम, फार्मासिस्ट एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >