18कोडपी20पुतला दहन करते लोग. प्रतिनिधि चंदवारा. तिलैया डैम में सोलर पावर प्लांट लगाने के विरोध में डीवीसी विस्थापित संघर्ष समिति उरवां ने धरना के 13वें दिन डीवीसी का पुतला दहन किया. अध्यक्षता युवा समाजसेवी शीतल यादव ने की. धरना स्थल पर आयोजित सभा को जिप सदस्य महादेव राम, समिति के संयोजक कृष्ण यादव, उरवां पंचायत के पूर्व मुखिया वीरेंद्र पासवान, मोती दास, मथुरा यादव, पंचायत समिति सदस्य रामविलास पासवान, कैलाश पासवान आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि डीवीसी प्रबंधन धरना में बैठे हुए प्रतिनिधियों से बात करने के लिए टालमटोल कर रहा है, जबकि कड़ाके की ठंड पड़ रही है. 13वें दिन आंदोलन चल रहा है और धरना जारी है, धरना को समाप्त कराने जिला प्रशासन की तरफ से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. यह दुर्भाग्य है. धरनार्थियों की मांग है कि अविलंब बात करके मांगे पूरी की जाये. धरना के आंदोलन में ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आंदोलन तेज होता जा रहा है. मौके पर प्रकाश यादव, झरी राणा, नन्दु राणा, पप्पू यादव, बजरंगी यादव, रामदेव पासी, पवन यादव, सरजू रविदास, सुनीता देवी , कंचन देवी, रजिया परवीन, सुगाव देवी, बसंती देवी, मोहिनी देवी, आरती देवी, मीना देवी, बबीता देवी, मालती देवी, बिंदेश्वर यादव, प्रकाश रविदास, अर्जुन ठाकुर आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
