झुमरीतिलैया. साइबर अपराध से जुड़े एक मामले की जांच करते हुए रविवार को दिल्ली पुलिस तिलैया पहुंची. इस दौरान स्थानीय थाना के सहयोग से इंद्रपुरी मुहल्ला के देवी मंडप रोड में पुलिस ने छापामारी की. दिल्ली पुलिस ने अंशु पांडेय नामक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. हालांकि पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
