डोमचांच: डीएवी पब्लिक स्कूल डोमचांच के बच्चों ने तिरंगा यात्रा में उत्साह पूर्वक भाग लिया. बच्चों ने महापुरुषों व वीरों का रूप धारण कर और तीन रंग के रंगों मे ख़ुद को रंग के तिरंगा बनाया. इस दौरान शानदार परेड की भी प्रस्तुति दी गई.
सभी बच्चों विद्यालय बैंड के ताल पर अनुशाशित ढंग से परेड मार्च करते हुए लगभग 5 किलोमीटर तक पैदल मार्च किया. कार्यक्रम का समापन शहीद स्मारक चौक पर हुआ. जहां विद्यालय के निदेशक को युवा शक्ति एक नई सोच के द्वारा सम्मानित किया गया.
मौके पर निदेशक सुनील कुमार, दिलीप कुमार प्रधानाचार्य, रंजीत कुमार साव, एकेडमिक इंचार्ज अंजनी सिंह, गणेश गोस्वामी, राज कुमार, अनुज मेहता, इंद्रेश कुमार, रोहित शर्मा, प्रियंका, भारती, खुशबू बर्णवाल, हनी, दीप्ति बर्णवाल, प्रीति सिन्हा, कविता सिंह, बुलबुल आदि मौजूद थे.
