Bolero के लिए बहू को मारकर जलाने के मामले में दोषी सास-ससुर को 7 साल की कैद

घटना को लेकर मृतक के पिता कोलेश्वर यादव ने सतगावां थाना में कांड संख्या 127/22 तहत मामला दर्ज कराया था. जहां उन्होंने कहा थी कि पुत्री ममता देवी की शादी वर्ष 2018 में हुई थी.

विकास कुमार, कोडरमा : दहेज के खातिर विवाहिता की हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए कोडरमा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोपियों को सात साल की सजा सुनाई. ये सुनवाई न्यायाधीश अजय कुमार सिंह की अदालत में गुरुवार को हुई है. आरोपी का नाम सरयू यादव व सुनीता देवी है. आरोपी मृत विवाहिता के सास ससुर हैं. उन्हें अदालत ने 201/34 आईपीसी के तहत पहले ही तीन साल की सजा सुनाई थी. इसके अलावा आरोपियों को पांच हजार रुपये का जुर्माना भी देना होगा. जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. ये सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी.

क्या है पूरा मामला

मामला वर्ष 2022 का है. घटना को लेकर मृतक के पिता कोलेश्वर यादव ने सतगावां थाना में कांड संख्या 127/22 तहत मामला दर्ज कराया था. थाना में आवेदन देते समय उन्होंने कहा था कि अपनी पुत्री ममता देवी की शादी वर्ष 2018 में सतगावां निवासी बबलू यादव पिता सरयू यादव के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन तक वह ठीक रही. इस दौरान उसकी दो पुत्री हुई. इसके बाद ससुराल वाले दहेज के रूप में एक बोलेरो गाड़ी मांगने लगे. जब हमने असमर्थता जतायी तो मेरी बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे. इसे लेकर पंचायत में कई बैठकें हुई. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

गांव वालों ने फोन कर बताया- आपकी बेटी की तबीयत नहीं है ठीक

24 अक्टूबर 2022 को गांव वालों ने फोन किया कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है. इसकी सूचना मिलने के बाद मैं मोटरसाइकिल से तुरंत ससुराल पहुंचा, लेकिन वहां पर कोई नहीं था. बाद में पता चला की साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसकी पुत्री की ससुराल वालों ने हत्या कर शव को जला दिया गया है.

सुनवाई के दौरान 10 गवाहों का कराया गया परीक्षण

थाना में मामला दर्ज होने के बाद अदालत में एसटी-94/22 के तहत सुनवाई हुई. अभियोजन का संचालन लोक अभियोजक एंजेलिना बारला ने किया. इस दौरान सभी 10 गवाहों का परीक्षण कराया गया. लोक अभियोजक ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय से अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया. वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनवर हुसैन ने दलीलें रखीं. अदालत ने सभी गवाहों और साक्ष्य का अवलोकन करने के उपरांत अभियुक्तों को दोषी पाते हुए सजा मुकर्रर की और जुर्माना लगाया. ज्ञात हो कि इस मामले में मृतका के पति को अदालत पहले ही सजा सुना चुकी है.

Also Read: कोडरमा के सड़क हादसे में वाहन से गिरकर युवक की मौत, दूसरा घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >