कोडरमा बाजार. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवारा में जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार की अध्यक्षता में मलेरिया पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें सभी प्रखंडों की सहियाएं शामिल हुईं. कार्यशाला में डॉ मनोज ने कहा कि मलेरिया एक घातक बीमारी है. संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छरों के काटने से यह होता है. यह प्रायः चार प्रकार के होते हैं, जिनमें दो हमारे क्षेत्रों में पाये जाते हैं. प्लाज्मोडियम भाइवैक्स और प्लाज्मोडियम फैलसिफेरम. उन्होंने बताया कि मलेरिया से बचने का उपाय जागरूकता और साफ-सफाई है. अपने घरों व आसपास के क्षेत्रों को हमेशा साफ-सुथरा रखें. जल जमाव नहीं होने दें. सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें. वीबीडी सलाहकार विनय कुमार ने मलेरिया रोग से बचने के विभिन्न उपाय की जानकारी दी. मौके पर कृष्णकांत मणि, शंभू कुमार, ललन कुमार राणा, शंकर कुमार, विवेकानंद शर्मा, सुनील कुमार पंडित व प्रदीप रविदास आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
