ट्रक से मवेशी बरामद, पांच गिरफ्तार

एसपी अनुदीप सिंह को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक 12 चक्का ट्रक(बीआर01जीसी-7572) से 42 मवेशी को बरामद किया.

कोडरमा. एसपी अनुदीप सिंह को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक 12 चक्का ट्रक(बीआर01जीसी-7572) से 42 मवेशी को बरामद किया. साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया. उक्त ट्रक मवेशियों को तस्करी कर कोडरमा होते हुए बिहार की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना मिलने पर कोडरमा थाना गेट के पास वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया. अभियान के दौरान मवेशी लदे ट्रक को जब्त किया गया. इस मामले में ट्रक चालक मो हसिर (साकिन खरौना गांव नौबतपुर जिला पटना बिहार), खलासी आजाद नट (फरीदाबाद बालूपुर जिला अरवल बिहार), व्यापारी अनुज कुमार, हरी यादव (दोनों साकिन परवलपुर थाना हिलसा जिला नालंदा बिहार निवासी) व सत्येंद्र प्रसाद (नालंदा बिहार) के नाम शामिल है. इस संबंध में भादवी की धारा बीएनएस और 11(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >