बस व मोटरसाइकिल में टक्कर, दो युवक घायल

बस व मोटरसाइकिल में टक्कर, दो युवक घायल

सतगावां. थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत सचिवालय के समीप बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क हादसा में दो व्यक्ति घायल हो गया. मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी से कटैया गांव से बारात लेकर जा रही एक बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना में घायल युवकों की पहचान 26 वर्षीय सुरेंद्र राम, 40 वर्षीय मुकेश राजवंशी ग्राम असनाकोनी के रूप में हुई है. इनमें से एक की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार कटैया गांव से एक मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी बारात लेकर रवाना हुई थी. जैसे ही वाहन पंचायत सचिवालय के पास स्थित तीखे मोड़ पर पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल संख्या बीआर 27एस- 9461 से उसकी सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी और उस पर सवार दोनों युवक जख्मी हो गये. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी. मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बताया कि सुरेंद्र राम के बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >