भाजपा ने कोडरमा की जनता को दिया धोखा : विनोद

राजद प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक

सतगावां. लोकसभा चुनाव में कोडरमा सीट से इंडिया महागठबंधन के उम्मीदवार विनोद सिंह को विजयी बनाने को लेकर शनिवार को सतगावां में राजद प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक हुई़ बैठक में उम्मीदवार सह बगोदर से माले विधायक विनोद सिंह, राजद जिलाध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष रामधन यादव भी पहुंचे़ बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव ने की. इस दौरान विनोद सिंह ने कहा कि कोडरमा में पिछले 10 सालों से भाजपा के सांसद हैं, लेकिन इन 10 सालों में कोडरमा की जनभावना की आवाज संसद में कभी नहीं सुनायी दी़ कोडरमा की जनता ढिबरा-पत्थर, बेरोजगारी, पलायन के मुद्दे पर कराह रही है़ जनता ने जिस उम्मीद के साथ भाजपा सांसद को पिछले चुनाव में चुना था, वह उम्मीद टूट गयी. भाजपा ने यहां की जनता को धोखा दिया है़ उन्होंने जनमुद्दे पर जनता की आवाज को सड़क और संसद में उठाने वाले प्रत्याशी को चुनने की अपील की़ राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि विनोद सिंह झारखंड के उत्कृष्ट विधायक हैं उन्होंने सड़क और सदन दोनों जगह जनता के मुद्दों को प्रखरता से उठाया है़ कोडरमा में रोजगार का साधन विकसित करने को लेकर कुछ नहीं हुआ है़ विनोद सिंह कोडरमा की नयी उम्मीद हैं. बैठक में हर बूथ तक चुनाव अभियान चलाने का निर्णय लिया गया़ संचालन मो गुलाम ने किया़ मौके पर अवधेश प्रसाद यादव, मनोज रजक, संजय दास, महेंद्र यादव, विनोद यादव, उपेंद्र यादव, विक्रम यादव, लालदेव यादव, सदानंद सिंह, अशोक राजवंशी, डॉ सरजू प्रसाद, धनंजय यादव, मुखिया अमित यादव, मो इरशाद, मो़ नियाज, सदानंद सिंह, रामबालक यादव, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >