कोडरमा. कोडरमा थाना क्षेत्र के जेजे कॉलेज के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया. घायल की पहचान करमा निवासी कुलदीप के रूप में हुई है.
बताया गया कि ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कुलदीप घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं कोडरमा थाना क्षेत्र के चंद्रोडीह में शुक्रवार को स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
