बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कोडरमा की नूर फातिमा को मिला 221वां रैंक

फातिमा ने दसवीं की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल तिलैया, 12वीं जेवीएम श्यामली रांची व बीसीए की पढ़ाई जगन्नाथ जैन कॉलेज से की है. इसी बीच वर्ष 2016 में बरही के करियातपुर दुल्हमुहां गांव के हाशिम मियां के पुत्र हारून रशीद से उनका निकाह हुआ.

कोडरमा : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2023 के घोषित किये गये परिणाम में कोडरमा की नूर फातिमा ने 221वां रैंक हासिल किया है़ फातिमा का परिवार झुमरीतिलैया स्थित पुराना बस स्टैंड नजदीक इमाम क्लीनिक के पास रहता है़ फातिमा समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बनेगी़ फातिमा ने बताया कि उन्होंने सेल्फ स्टडी से यह सफलता हासिल की है़ 66वीं बीपीएससी में मैंने पीटी पास किया फिर 67वीं में पीटी क्लियर नहीं हुआ. इस बार 68वीं बीपीएससी में फाइनल सेलेक्शन हुआ.

फातिमा अपनी सफलता का श्रेय हर उस व्यक्ति को देना चाहती है, जिन्होंने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. फातिमा ने दसवीं की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल तिलैया, 12वीं जेवीएम श्यामली रांची व बीसीए की पढ़ाई जगन्नाथ जैन कॉलेज से की है़ इसी बीच वर्ष 2016 में बरही के करियातपुर दुल्हमुहां गांव के हाशिम मियां के पुत्र हारून रशीद से उनका निकाह हुआ़ फातिमा के लिए शादी के बाद पढ़ाई को जारी रखना आसान नहीं था, लेकिन इसमें उनके पति और ससुर नें पूरा साथ दिया.

Also Read: कोडरमा में 6 साल के बच्चे का अपहरण, पुलिस छानबीन में जुटी

छह भाई बहनों में फातिमा तीसरी नंबर पर है़ उनके पिता मो़ बदरुद्दीन रामगढ़ जिला उपायुक्त कार्यालय से बड़ा बाबू के पद से रिटायर हुए हैं, जबकि मां गृहिणी है़ भाई अफ़जल रेलवे में कार्यरत हैं व फैज़ल इंजीनियर है. वर्ष 2016 में शादी के बाद फातिमा ने घर की जिम्मेवारियों को देखते हुए तीन साल का ब्रेक लिया़ इसके बाद 2019 से सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी में जुटी़ उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि देर हो जाये चलेगा. धैर्य रखना अति महत्वपूर्ण है़ फातिमा ने कहा कि सभी को समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालना चाहिए़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >