मरकच्चो: प्रखंड के मुर्कमनाई पंचायत में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 302 के भवन का उदघाटन रविवार को जिप अध्यक्ष रामधन यादव व प्रमुख विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. लंबे समय से पुराने भवन के जर्जर होने के कारण केंद्र का संचालन बगल स्थित विद्यालय के एक कमरे में किया जा रहा था.
नये भवन के निर्माण से अब बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र की अपनी सुविधा मिल सकेगी. मौके पर जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि नये भवन से बच्चों के साथ गर्भवती व धात्री महिलाओं को भी आंगनबाड़ी सेवाओं का बेहतर लाभ मिलेगा. पुराने भवन की जर्जर स्थिति के कारण वहां केंद्र का संचालन करना मुश्किल था.
