अलारसा सम्मेलन में लोको पायलटों की मांगों पर जोर, आठ घंटे ड्यूटी और 46 घंटे विश्राम की मांग

कोडरमा में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का तीसरा वार्षिक सम्मेलन संपन्न, नयी कमेटी का हुआ गठन, रेलवे कर्मचारियों की मांगों पर हुई चर्चा।

कोडरमा: ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (अलारसा) का तीसरा वार्षिक सम्मेलन रविवार को होटल कृष्णा परिसर में हुआ. उदघाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज भगत ने किया. मुख्य वक्ता एसपी सिंह ने केंद्र सरकार की मजदूर, किसान, छात्र व युवा विरोधी नीतियों की आलोचना की. उन्होंने लोको रनिंग स्टाफ की आठ घंटे ड्यूटी, 46 घंटे सामूहिक विश्राम, रात में दो घंटे से अधिक लगातार ड्यूटी नहीं देने और 36 घंटे के अंदर मुख्यालय वापसी समेत अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया.

हाजीपुर जोनल सचिव एके राउत व अध्यक्ष डीपी श्रीवास्तव ने 10 अगस्त के किसान-मजदूर जेल भरो आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया. वक्ताओं ने किलोमीटर भत्ता समाप्त करने की कथित साजिश और रेलवे के निजीकरण का विरोध किया. सम्मेलन की अध्यक्षता धनबाद मंडल अध्यक्ष एसके सिंह ने की. संचालन शाखा सचिव कपिंद्रें कुमार ने किया.

सम्मेलन में सर्वसम्मति से नयी शाखा कमेटी का गठन किया गया. आशुतोष कुमार अध्यक्ष, दिवाकर कुमार सचिव, उमाशंकर प्रसाद कार्यकारी अध्यक्ष और अभिषेक कुमार कोषाध्यक्ष बनाये गये. अजीत कुमार व श्याम नारायण उपाध्यक्ष तथा अखिलेश कुमार समेत अन्य को सहायक सचिव की जिम्मेदारी दी गयी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >