कांको में ए टीम में जीती कबड्डी प्रतियोगिता

ए टीम का नेतृत्व कप्तान सूरज कुमार रजक और बी टीम का नेतृत्व अजीत शर्मा कर रहे थे

जयनगर. कांको में आंबेडकर क्लब की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें ए टीम व बी टीम के बीच कबड्डी मैच खेला गया. ए टीम का नेतृत्व कप्तान सूरज कुमार रजक और बी टीम का नेतृत्व अजीत शर्मा कर रहे थे. मैच में ए टीम विजेता रही. दोनों टीमों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया. मैन ऑफ द मैच आशीष राणा बने. पुरस्कार वितरण समारोह में जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि इस गांव में 1952 से कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. मैच देखने आये लोगों को देख कर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस प्रतियोगिता को लेकर लोग कितने उत्साहित रहते हैं? कांको पंचायत की मुखिया सह मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष श्यामदेव यादव ने कहा कि इस गांव में होली के मौके पर यह खेल होता है, जिसे देखने दूसरे गांव से भी लोग आते हैं. मजदूर नेता दशरथ पासवान, पूर्व उप प्रमुख बीरेंद्र यादव ने भी अपने विचार रखे. मौके पर विक्की रजक, बासुदेव पासवान, बुलाकी रजक, बसंत राणा, बसंत राम, रामदेव रजक, इंद्रदेव राजा, सुभाष पासवान, ऋषि शर्मा के अलावा महेंद्र पंडित, अशोक पंडित, सहदेव दास, दिनेश दास, दिनेश पंडित, अभिषेक पंडित, महावीर रजक, मूरत पासवान, राजू पासवान, जागो पासवान, मनोज शर्मा, उमाशंकर यादव, रविशंकर यादव, सुरेंद्र यादव, प्रदीप शर्मा, किशोरी शर्मा, आशीष रजक, गौतम रजक, उमेश रजक, संदीप रजक, प्रदीप रजक आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >