कोडरमा के डोमचांच में पेट्रोल पंप मालिक के यहां आयकर का छापा

डोमचांच (कोडरमा) : आयकर विभाग की एक टीम ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के डोमचांच बाजार निवासी व ट्रक आनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पेट्रोल पंप के संचालक ओमप्रकाश सिंह के यहां छापामारी की. दिन के 12 बजे शुरू हुआ छापामारी अभियान देर शाम तक जारी था. इस दौरान विभागीय पदाधिकारियों को कई स्तर पर […]

डोमचांच (कोडरमा) : आयकर विभाग की एक टीम ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के डोमचांच बाजार निवासी व ट्रक आनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पेट्रोल पंप के संचालक ओमप्रकाश सिंह के यहां छापामारी की. दिन के 12 बजे शुरू हुआ छापामारी अभियान देर शाम तक जारी था. इस दौरान विभागीय पदाधिकारियों को कई स्तर पर गड़बड़ी मिली है. इसी के आधार पर ओमप्रकाश सिंह के विरुद्व जुर्माना व अन्य कार्रवाई की तैयारी चल रही है. जानकारी सामने आई है की केंद्र सरकार द्वारा बीते माह किये गये नोटबंदी के बाद करीब एक करोड़ से ऊपर विभिन्न चार बैंक खातों में जमा होने की सूचना के बाद यह कार्रवाई की गयी है.

आयकर विभाग के वरीय पदाधिकारी एसके राय के निर्देश पर टीम दोपहर में डोमचांच बाजार स्थित ओमप्रकाश सिंह के मकान में पहुंची. यहां बने उनके कार्यालय परिसर व जेरूआडीह मोड़ स्थित पेट्रोल पंप ओम सर्विस सेंटरके कागजात खंगाले गये. आयकर अधिकारी तरुण कुमार राय के नेतृत्व में पहुंची टीम घंटों से खरीद-बिक्री का लेखा-जोखा जुटाने में लगी है. आयकर अधिकारी ने बताया कि ओमप्रकाश सिंह के व्यापारिक प्रतिष्ठान से खरीद-बिक्री को लेकर कई स्तर से शिकायतें सामने आयी थी. इस संबंध में विभाग को जानकारी मिली थी कि ये पेट्रोल पंप के संचालन के साथ ही ट्रांसपोर्टिंग व स्टोन चिप्स के कारोबार से भी जुड़े हैं, पर व्यापार के अनुसार आयकर का भुगतान नहीं किया जा रहा है. यही नहीं नोटबंदी के बाद चार बैंक खातों में एक करोड़ से ऊपर रुपये जमा कराए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >