सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

चंदवारा : थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड स्थित बाजार चौक पर मंगलवार सुबह 11 बजे हुए सड़क हादसे में महिला की मौत हो गयी. मृतक महिला की पहचान गायत्री देवी निवासी बड़कागांव हजारीबाग के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बाइक (नंबर जेएच-02एएम-9528) पर सवार होकर महिला अपने बेटे विकास कुमार के साथ नवादा […]

चंदवारा : थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड स्थित बाजार चौक पर मंगलवार सुबह 11 बजे हुए सड़क हादसे में महिला की मौत हो गयी. मृतक महिला की पहचान गायत्री देवी निवासी बड़कागांव हजारीबाग के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बाइक (नंबर जेएच-02एएम-9528) पर सवार होकर महिला अपने बेटे विकास कुमार के साथ नवादा बिहार से लौट रही थी. इस दौरान चंदवारा में तिलैया की ओर से आ रहे 10 चक्का ट्रक (नंबर-यूपी-22टी-3914) ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.
इसमें घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा विकास बाल-बाल बच गया. घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गयी. सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विनोद कुमार व पुलिस बल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया, जबकि ट्रक को जब्त कर लिया गया. बताया जाता है कि महिला अपने बेटे के साथ पंचगावां फतेहपुर नवादा बिहार से शादी समारोह से लौट रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >