कोडरमा : जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार चौथी बार विजेता बनने पर सेक्रेड हर्ट स्कूल में जश्न मनाया गया तथा मिठाई बांटी गयी.
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक प्रमोद कुमार ने कहा कि इस विद्यालय के विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है. विद्यालय परिवार इस प्रतिभा को और भी निखारने में लगा हुआ है. स्कूल के प्राचार्य शैलेश कुमार ने खिलाड़ियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस स्कूल में अनुशासन, पढ़ाई व अन्य क्षेत्रों में भी विद्यार्थी अग्रणी हैं.
विद्यालय के पीटी शिक्षक राकेश पांडेय ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल से बौद्धिक तथा मानसिक विकास होता है. मौके पर क्रिकेट टीम के कोच धीरज पांडेय, दीपक सर्राफ, जेपी सिंह, संजय सिन्हा, एसएन झा, सदानंद कुमार सिंह, कमलदीप साव, पंकज मिश्र, सुनील सिंह आदि मौजूद थे.
